Technology Desk: Motorola ने अपने लेटेस्ट लॉन्च के साथ यूज़र्स को एक और ऑप्शन दे दिया है. कंपनी ने अपने नए स्टाइलस स्मार्टफोन के साथ Moto Pad 2026 टैबलेट भी पेश किया है, जो 11-इंच डिस्प्ले के साथ आता है. यह टैबलेट खास तौर पर डेली यूज़ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें आप ब्राउज़िंग, ऑनलाइन क्लास और एंटरटेनमेंट जैसे काम आसानी से कर सकते हैं, लेकिन हेवी टास्क के लिए यह डिवाइस उतना उपयुक्त नहीं माना जा रहा.

हालांकि, इस टैबलेट में बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है. ऐसे में अगर आप नया टैबलेट लेने का प्लान बना रहे हैं, तो Motorola का यह डिवाइस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. आइए अब जानते हैं कि इस टैबलेट में और कौन-कौन से खास फीचर्स दिए गए हैं…
Moto Pad 2026: क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस टैबलेट में 11-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 2.5K रेजोल्यूशन के साथ आती है. साथ ही इसमें 90Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन स्मूद एक्सपीरियंस देती है.
ऑडियो के लिए इसमें Dolby Audio सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो वीडियो देखने और एंटरटेनमेंट के दौरान बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है.
ALSO READ: रांची: पैसों के विवाद में बेटे ने पिता की धारदार हथियार से की हत्या
इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है. यह चिपसेट मिड-रेंज परफॉर्मेंस देता है, जिससे डिवाइस पढ़ाई, स्ट्रीमिंग और हल्के मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा रहता है, लेकिन हेवी यूज़ के लिए नहीं बनाया गया है.
स्मार्ट कनेक्ट और बैटरी फीचर्स
इस टैबलेट की खास बात इसका Smart Connect फीचर है, जिसकी मदद से यूज़र्स Motorola स्मार्टफोन और अन्य कम्पैटिबल डिवाइस के साथ बेहतर तरीके से कनेक्ट होकर काम कर सकते हैं. इस फीचर के जरिए अलग-अलग स्क्रीन के बीच कंटेंट को आसानी से शेयर या मूव किया जा सकता है, जिससे मल्टी-डिवाइस एक्सपीरियंस और भी स्मूद हो जाता है.

पावर के लिए इसमें 7040mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का सपोर्ट देती है. इसके साथ ही 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
कीमत और उपलब्धता
अगर आप बजट में एक नया टैबलेट ढूंढ रहे हैं, तो Moto Pad 2026 आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है. इसकी कीमत $249.99 (लगभग ₹24,000) रखी गई है, जो इसे अफोर्डेबल कैटेगरी में रखती है.
बिक्री की बात करें तो यह टैबलेट 30 अप्रैल से अमेरिका में उपलब्ध होगा और इसे T-Mobile व Metro by T-Mobile के जरिए खरीदा जा सकेगा.



