News Desk: असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान 7 अप्रैल को समाप्त हो गया. असम में चुनाव प्रचार के थमने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बाबा नगरी पहुंचे और स्थानीय धार्मिक स्थल का दर्शन किया.
एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बाबा नगरी एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वे सत्संग आश्रम गए और वहां श्रीश्री आचार्य देव से आशीर्वाद प्राप्त किया.
Also Read: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पर HC में सुनवाई पूरी
बाबा मंदिर में हुआ पंचोपचार विधि से पूजा
लगभग 1:30 बजे सीएम बाबा मंदिर पहुंचे. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया गया. मंदिर के पुरोहित विनोद झा ने विधिवत संकल्प कराकर बाबा की पंचोपचार विधि से पूजा की.
सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने भी की पूजा
इस अवसर पर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे भी पूजा में शामिल हुए. मंदिर की ओर से सीएम को मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.
