Click Here
Click Here
Click Here

रांची : झारखंड जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल, 61 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Ranchi: 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भागीदारी के लिए झारखंड जूनियर महिला टीम के गठन को लेकर...

Ranchi: 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भागीदारी के लिए झारखंड जूनियर महिला टीम के गठन को लेकर मंगलवार को चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. यह ट्रायल रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 61 खिलाड़ियों ने भाग लिया. चयन ट्रायल के दौरान सिमडेगा, खूंटी, रांची और गुमला जिलों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. कई घंटों तक चले कड़े परीक्षण के बाद 30 खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन किया गया है. इन चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर (स्पेशल कैंप) में शामिल किया जाएगा. इसके बाद अंतिम रूप से 18 खिलाड़ियों का चयन कर झारखंड टीम बनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें : हक और पहचान की तलाश में आदिवासी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकतंत्र के आईने पर उठाए सवाल

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

30 खिलाड़ियों का किया गया प्रारंभिक चयन

यह टीम 29 अप्रैल से 10 मई 2026 तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. चयन प्रक्रिया के दौरान हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, दशरथ महतो समेत कई प्रशिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया. हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी.

यह भी पढ़ें : सिस्टम की खामियों पर डीएसपी का पोस्ट, कहा- जिस दिन जवाबदेही तय होगी, उस दिन देश महान बनेगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *