पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के मानसिंपुर से एक बिना चालान पत्थर चिप्स लदे ट्रक को जप्त कर लिया है. हिरणपुर सीओ मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी में कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 10CG 4460 को जांच के लिए रोका गया. चालक से पत्थर संबंधित चालान की मांग की गई, तो वह मौके से फरार हो गया.
ट्रक में 800 सीएफटी पत्थर चिप्स बरामद
जांच के दौरान ट्रक में लगभग 800 सीएफटी पत्थर चिप्स लदे पाए गए. बताया जा रहा है कि ट्रक मानसिंहपुर से पत्थर चिप्स लेकर कशिला की ओर जा रहा था, इसी दौरान अंचल अधिकारी मनोज ने ट्रक को जांच के लिए रोका और चालक से पत्थर से संबंधित कागजात मांगा. इसी दौरान चालक मौका देखकर मौके से फरार हो गया.
चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जप्त कर थाना लाया, जहां चालक व मालिक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सीओ मनोज कुमार ने स्पष्ट कहा कि बिना माइनिंग चालान के पत्थरों का परिचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
