बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी, बुंडू में झामुमो की अहम बैठक

    बुंडू: झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कार्यालय में संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ सशक्त करने को...

 

 

बुंडू: झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कार्यालय में संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ सशक्त करने को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा ने की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

बीएलए के साथ समन्वय पर विशेष जोर

बैठक का मुख्य एजेंडा बूथ लेवल एजेंट के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना रहा. नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय एजेंट ही पार्टी की असली ताकत होते हैं और उनके माध्यम से ही नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है.

ALSO READ: झारखंड CID का बड़ा खुलासा: म्यांमार के साइबर स्कैम कंपाउंड में युवाओं को बंधक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति

बैठक में उपाध्यक्ष जमिल अंसारी, सीताराम महतो, विधायक प्रतिनिधि अशरफ अंसारी, बिरसा मुंडा, सुरेंद्र सिंह, अरुण मुंडू, परिकचित लोहरा, विक्रम सिंह मुंडा, कृष्णा मुंडा, उमेश सिंह मुंडा, सुरत दास, सनिका मुंडा, राकेश मुंडा, सुखराम मुंडा और रमेश मुंडा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने संगठन को और मजबूत करने के लिए सुझाव दिए.

प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा क्षेत्र के विकास, जनहित और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है. पार्टी का लक्ष्य हर गांव, हर टोला और हर बूथ तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है.

एकजुट होकर काम करने का संकल्प

बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर समन्वित ढंग से कार्य करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया. इस बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति में पार्टी की स्थिति और मजबूत हो सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *