Ranchi: मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्य छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल की वार्ता शुरू हो गई. सरकार के तरफ से प्रतिनिधि मंडल में मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, संजय कुमार यादव और चमरा लिंडा शामिल है वहीं छात्र गुट से दीनबंधु मंडल, पूजा कुमारी, चंदन कुमार, बिमल कुमार, प्रेम कुमार, रविशंकर, अमित कुमार शर्मा, रामावतार महतो शामिल है. इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन कर रहे दूसरे गुट के छात्रों प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की थी लेकिन उस बातचीत में कोई ठोस हल नहीं निकला है हालांकि बातचीत के सभी विकल्प अभी भी खुले हुए हैं. आज जिस गुट की सरकार से बातचीत होनी है इन छात्रों के समर्थन में जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल में हैं.


