Ranchi: झारखंड के परिवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब राज्य में जन्म लेने वाले हर बच्चे के हाथ में केवल खिलौने ही नहीं, बल्कि ‘स्वास्थ्य गारंटी कार्ड’ भी मिलेगा. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि झारखंड सरकार जल्द ही इस योजना को राज्य में लागू करने जा रही है.
माता-पिता की चिंता दूर होगी
अक्सर माता-पिता इस बात को लेकर रातभर परेशान रहते थे कि अगर बच्चा अचानक बीमार पड़ जाए तो महंगे इलाज का खर्च कहां से आएगा. मंत्री ने कहा कि अब इस चिंता का अंत हो जाएगा. जैसे विदेशों में सरकारें अपने नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं, उसी तरह झारखंड सरकार हर नागरिक को बेहतर और मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगी.
अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों की मजबूती
इलाज की गारंटी के साथ-साथ सरकार अस्पतालों को भी मजबूत कर रही है. राज्य में जल्द ही 1,200 नए स्थायी डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी. इसके अलावा, गांवों और कस्बों की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 7,500 नर्सों (ANM और GNM) की भी बहाली शुरू की जा रही है. इसका मतलब है कि अब अस्पतालों में डॉक्टर और दवा दोनों उपलब्ध होंगे.
ALSO READ: जेपीएससी की ब्लंडर परीक्षा: 100 से अधिक गलतियां, महापुरुषों के नाम गलत, मरांडी बोले- सीटों का सौदा कर चुकी है सरकार
