Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

खड़गे के बयान पर सियासी बवाल: आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- ‘सत्ता के बिना बेचैन, समाज में तनाव फैलाने की कोशिश’

Ranchi: झारखंड की राजनीति में बयानबाजी का पारा अचानक चढ़ गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस के...

Ranchi: झारखंड की राजनीति में बयानबाजी का पारा अचानक चढ़ गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए सांप्रदायिक उन्माद और हिंसा की भाषा का सहारा लेती रही है. आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस आज सत्ता से बाहर होने के कारण बेचैन है और उसे लोकतंत्र के फैसले स्वीकार करने में दिक्कत होती है. उनके मुताबिक, यह पार्टी सत्ता को अपनी जागीर मानती रही है और जब जनता उसे नकार देती है, तो वह भड़काऊ बयानबाजी पर उतर आती है. उन्होंने खड़गे के बयान को समाज में तनाव फैलाने वाला बताते हुए इसकी निंदा की.

यह भी पढ़ें : जन्म लेते ही मिलेगा ‘हेल्थ कार्ड’, सरकार उठाएगी इलाज का पूरा जिम्मा

कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की : आदित्य

आदित्य साहू ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश के विभाजन से लेकर आपातकाल तक, कांग्रेस के कई फैसले विवादों में रहे हैं. उनके अनुसार, सत्ता के लिए कांग्रेस ने समय-समय पर ऐसे कदम उठाए, जिससे समाज में विभाजन और अस्थिरता बढ़ी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी, चाहे वह शाहबानो केस हो या अन्य मुद्दे.

यह भी पढ़ें : चारा घोटाले की तर्ज पर झारखंड में बड़ा ट्रेजरी फ्रॉड: बोकारो के बाद हजारीबाग में भी 15 करोड़ की अवैध निकासी, हिरासत में दो पुलिसकर्मी

माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा आरएसएस जैसे संगठनों पर लगातार हमले किए जाते रहे हैं, जबकि ये संगठन देश सेवा में लगे हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जितनी ज्यादा नफरत की भाषा बोलेगी, उतनी ही तेजी से जनता का भरोसा खोती जाएगी. अपने बयान के अंत में आदित्य साहू ने कांग्रेस से मांग की कि वह अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे. उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में तनाव बढ़ता है और राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *