रांची: झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था को समझने और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य सेबुधवार पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 2024 बैच के पांच प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया गया.

इन अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण:
हिमांशु लाल
आनन्द शर्मा
सिद्धांत कुमार
नाजिश उमर अंसारी
दिप्ती रोहिला
झारखंड की सुरक्षा और नक्सल परिदृश्य पर हुई विस्तृत चर्चा:
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को झारखंड पुलिस की संरचना और उसके विभिन्न अंगों की कार्यशैली पर विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान राज्य में नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और सुरक्षा बलों की रणनीतियों पर चर्चा की गई. साथ ही साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों और इनसे निपटने के लिए विकसित प्रतिबिंब ऐप के इस्तेमाल और इसके प्रभावी परिणामों के बारे में बताया गया. इसके अलावा।विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन के साझा उत्तरदायित्वों पर जोर दिया गया.

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित रही:
इस अवसर पर झारखंड पुलिस के कई दिग्गज अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से नए अधिकारियों का मार्गदर्शन किया. जिनमें आईजी अभियान डॉ. माईकलराज एस, आईजी मानवाधिकार क्रांति कुमार गड़िदेशी, आईजी एसटीएफ
अनूप बिरथरे, आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कनैयालाल, डीआईजी कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा, डीआईजी जैप एस. कार्तिक और डीआईजी संध्या रानी मेहता शामिल थे.
