रांची: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर झारखंड कांग्रेस में शोक की लहर है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनका जाना देश की राजनीति और समाज के लिए बड़ी क्षति है.
केशव महतो ने कहा कि मोहसिना किदवई ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल पेश की. उन्होंने हमेशा गरीबों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए काम किया और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने यह भी कहा कि किदवई का व्यक्तित्व बहुत विनम्र था और उनकी सोच व अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे. वे उन नेताओं में थीं, जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और जीवनभर उसी रास्ते पर चलती रहीं.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह: विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, गुणवत्ता व समय सीमा पर दिया जोर
