बंगाल में हत्या, झारखंड में फेंका शव! रेलवे इंजीनियर मर्डर से हड़कंप

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल और झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा थाना क्षेत्र के बिंदुपाड़ा–फरीदपुर सीमा के समीप लाधोपाड़ा में बुधवार दोपहर सड़क...

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल और झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा थाना क्षेत्र के बिंदुपाड़ा–फरीदपुर सीमा के समीप लाधोपाड़ा में बुधवार दोपहर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव फेंक कर भाग जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद बंगाल–झारखंड सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत फरक्का थाना क्षेत्र के कलाईडांगा निवासी चंदन बेसरा (40) के रूप में हुई है, जो रेलवे में इंजीनियर थे और बिंदुपाड़ा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत थे.

चार पहिया वाहन से फेंका गया शव

ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक चार पहिया वाहन पश्चिम बंगाल की ओर से आया और शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया. इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घटना की सूचना बरहरवा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा एवं थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि मृतक चंदन बेसरा रेलवे में इंजीनियर थे तथा उनकी दो पत्नियां है. परिजनों ने बताया कि उनके शरीर में कोई चोट का निशान नहीं है. उन्होंने आशंका जताया है कि चंदन की हत्या गला दबाकर पश्चिम बंगाल में ही की गयी होगी और उनके शव को लाकर झारखंड में फेंक दिया गया है. वहीं, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना में प्रयुक्त वाहन खोजबीन किया जा रहा है.

सीसीटीवी की मदद से खोज में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर बरहरवा थाना पुलिस पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के इलाके में मुख्य सड़क पर मौजूद सीसीटीवी की जांच में जुट गई है.  घटना से पहले और घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे में जो गाड़ी गुजरी है, उसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह गाड़ी किसकी थी और रेलवे इंजीनियर की हत्या में कौन-कौन लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, अब गुटखा चबाते और फाइलें लटकाए कर्मियों की नहीं होगी खैर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *