सरायकेला: 22-23 फरवरी को बदलेगा रूट प्लान, मतदान कर्मियों के वाहन पार्किंग स्थल भी तय

सरायकेला: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सरायकेला–खरसावां जिला प्रशासन ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं....

सरायकेला: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सरायकेला–खरसावां जिला प्रशासन ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर मतदान कर्मियों के वाहनों की पार्किंग और कुछ सड़कों पर अस्थायी यातायात नियंत्रण की व्यवस्था तय की गई है.

मतदान कर्मियों के लिए पार्किंग स्थल तय

निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों के दोपहिया वाहनों के लिए एन.आर. +2 उच्च विद्यालय, सरायकेला को पार्किंग स्थल बनाया गया है.

चारपहिया वाहनों के लिए नियोजनालय परिसर, सरायकेला और इंडोर स्टेडियम (गेस्ट हाउस) मैदान, सरायकेला को निर्धारित किया गया है. सभी कर्मियों से कहा गया है कि वे अपने वाहन केवल तय स्थानों पर ही खड़े करें.

22 फरवरी को इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

22 फरवरी 2026 को मतदान कर्मियों को काशी साहू महाविद्यालय, सरायकेला से विभिन्न मतदान केंद्रों तक भेजा जाएगा. इस दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सीनी मोड़ से सरायकेला–चाईबासा रोड स्थित बीजेएनपी कार्यालय तक सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी.

23 फरवरी को वापसी के समय ट्रैफिक कंट्रोल

23 फरवरी 2026 को मतदान के बाद कर्मियों की वापसी के दौरान दोपहर 3:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कुछ मार्गों पर मालवाहक वाहनों का परिचालन रोक दिया जाएगा.

इनमें शामिल हैं:

  • बिरसा चौक से लगभग 500 मीटर पूर्व तक का क्षेत्र

  • कांड्रा टोल से आदित्यपुर पुलिया तक

  • कांदरबेड़ा पुलिया से शहरबेड़ा तक

आम लोगों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. इससे मतदान कर्मियों का आवागमन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सकेगा तथा चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *