Click Here
Click Here
Click Here

ऑपरेशन सिंदूर में 6 वीर सपूत हुए थे शहीद : केंद्र सरकार ने जारी किए इन वीरों के नाम

Six sons were sacrificed in Operation Sindoor: भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा और अहम खुलासा किया है. केंद्र सरकार...

Six sons were sacrificed in Operation Sindoor: भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा और अहम खुलासा किया है. केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर उन छह भारतीय सैन्य कर्मियों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिन्होंने इस अभियान के दौरान देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ‘रोल ऑफ ऑनर’ सूची में इन वीर जवानों के नाम शामिल किए गए हैं. इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई शहादतों की पहली औपचारिक सार्वजनिक स्वीकृति माना जा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाया गया एक सीमा पार सैन्य अभियान था. इस अभियान का उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाना और उन्हें नष्ट करना था. इस मिशन के दौरान भारतीय सेना और वायुसेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हालांकि, अभियान के दौरान कुछ सैन्य कर्मियों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. अब सरकार ने उनके नाम सार्वजनिक कर उनके बलिदान को औपचारिक सम्मान दिया है.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर फोरलेन पर बढ़ते हादसों पर सख्त हुए सीएम, डीसी और परिवहन मंत्री से मांगी रिपोर्ट

सेना के 5 और वायुसेना के एक सैन्यकर्मी शामिल

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बलिदान देने वाले सैन्य कर्मियों में सेना के पांच और भारतीय वायुसेना का एक जवान शामिल हैं. इनमें मुख्यालय 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड के सूबेदार मेजर पवन कुमार, चार जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के राइफलमैन सुनील कुमार, पांच फील्ड रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार, 851 लाइट रेजिमेंट के अग्निवीर मूड मुरली नायक, 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी के हवलदार सुनील कुमार सिंह और भारतीय वायुसेना की 39 विंग के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार शामिल हैं. इन सभी के नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ग्रेनाइट दीवारों पर भी अंकित किए जाएंगे. बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल से थे. वहीं, पवन कुमार जरियाल हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल से थे.

यह भी पढ़ें: प्रिंस खान के नाम पर फिर व्यवसायी से मांगी गयी 5 करोड़ की रंगदारी, परिवार को खत्म करने की धमकी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *