Click Here
Click Here
Click Here

रांची : SBI के YONO एप से पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर बुजुर्ग से 9.69 लाख की ठगी

Ranchi: SBI YONO एप से सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर लालपुर के पीस रोड निवासी आनंद प्रकाश लकड़ा (66...

Ranchi: SBI YONO एप से सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर लालपुर के पीस रोड निवासी आनंद प्रकाश लकड़ा (66 वर्ष) से साइबर अपराधियों ने 9.69 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में पीड़ित आनंद प्रकाश लकडा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि फेसबुक में SBI के YONO एप के माध्यम से सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनाने के लिए उन्होंने लिंक में अप्लाई किया. इसके बाद एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने अपने को SBI का अधिकारी बताया. कॉल करने वाले ने बैंक के खाता व एटीएम का डिटेल मांगा. उसी दौरान वाट्सएप पर SBI पेंशन कार्ड का एपीके फाइल का लिंक भेजा. उस फाइल को खोलते ही मोबाइल हैक हो गया. उसके बाद खाते से 9.69 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी. जब मैसेज देखा तो वह मैसेज अपने आप जिस नंबर से व्हाट्सएप आया था, उस पर फारवर्ड हो रहा है. तब बुजुर्ग को आभास हुआ कि वे ठगी के शिकार हो गये हैं. इसके बाद उन्हेांने राष्ट्रीय अपराध पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. फिर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: प्रिंस खान के नाम पर फिर व्यवसायी से मांगी गयी 5 करोड़ की रंगदारी, परिवार को खत्म करने की धमकी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *