Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आधा दर्जन लोग हिरासत में

Koderma : जिले से एक अहम खबर सामने आई है. सतगावां थाना क्षेत्र के बलिमहरी गांव में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना...

Religion change

Koderma : जिले से एक अहम खबर सामने आई है. सतगावां थाना क्षेत्र के बलिमहरी गांव में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक प्रार्थना सभा पर कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, गांव के एक परिवार के कई सदस्यों के धर्म परिवर्तन की चर्चा के बीच उनके घर में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

धर्म परिवर्तन की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना के बाद सतगावां अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी और थाना प्रभारी बबलू सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को हिरासत में लेकर थाना ले गई. थाना प्रभारी बबलू सिंह के अनुसार, फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रार्थना सभा का उद्देश्य क्या था और धर्म परिवर्तन के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है. अभी तक पुलिस ने किसी भी तरह के अवैध धर्म परिवर्तन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें.

Also Read : कोडरमा के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया जा रहा है मुहर्रम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *