पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 68 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

धनबाद: जिला पुलिस विभाग में प्रशासनिक सुदृढ़ता और विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए...

police

धनबाद: जिला पुलिस विभाग में प्रशासनिक सुदृढ़ता और विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. धनबाद के एसएसपी के आदेश जिले के विभिन्न थानों, पुलिस केंद्रों और ओपी में तैनात 68 सब इंस्पेक्टर और एएसआई का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है. जारी की गई सूची के अनुसार, कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों और कर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसमें झरिया, धनबाद, बैंकमोड़, कतरास और सिन्दरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी शामिल हैं. पुलिस केंद्र, धनबाद में पदस्थापित कई अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी देते हुए विभिन्न थानों जैसे बरवडा, तोपचांची, लोयाबाद और गोविंदपुर भेजा गया है. सूची में महिला पुलिस पदाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं दूसरी तरफ कुछ अधिकारियों को विशेष कार्यों के लिए मीडिया सेल (एसएसपी कार्यालय), सीसीआयर और फिंगर प्रिंट शाखा में भी पदस्थापित किया गया है.

Read Also:  रांची : हाइकोर्ट के पास कार और ऑटो में टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर राख

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *