Ranchi: रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत सात आरोपियों को दबोच लिया. रोहित कुमार सिंह, बुच्चन कुमार सिंह, अंकित कुमार, सूरज कुमार महतो, समीर मुंडा और दो नाबालिग बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ा है. आरोपियों के पास से चोरी की 5 मोटर साइकिलें और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. आरोपियों में से एक पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. रांची एसएसपी और सिटी एसपी के निर्देश पर बरियातू थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था.

यह भी पढ़ें: रांची में ग्रीन बिल्डिंग पर बड़ी चर्चा, अब पर्यावरण बचाते हुए होंगे विकास के काम
रिम्स इमरजेंसी वार्ड के पास से नाबालिगों को पकड़ा गया
5 जून को गश्ती के दौरान पुलिस ने रिम्स इमरजेंसी वार्ड के पास दो संदिग्ध नाबालिगों को पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके पास से रिम्स इमरजेंसी वार्ड से चोरी किए गए दो मोबाइल और एक बैग बरामद हुआ. इसके बाद, हाउसिंग चौक बरियातू रोड के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को दबोचा. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी की चार और मोटरसाइकिलें बरामद की गई.
यह भी पढ़ें: डिजिटल क्रांति, किसान और अंत्योदय: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रांची से विकसित भारत का किया शंखनाद
