सरायकेला : बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा रेल राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से आद्रा मंडल द्वारा चांडिल स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है.
बिना टिकट यात्रियों पर सख्त कार्रवाई
अभियान के तहत बिना टिकट यात्रियों, अनियमित टिकट धारकों, प्लेटफॉर्म टिकट के बिना प्रवेश करने वालों तथा अनधिकृत यात्रा करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. ऐसे यात्रियों से नियमानुसार किराया व जुर्माना वसूला जाएगा.
यात्रियों से नियम पालन की अपील
मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट या उचित प्राधिकार के साथ ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें. इससे असुविधा व दंड से बचेंगे और रेल सेवाएँ सुगम, सुरक्षित व व्यवस्थित रहेंगी.
ALSO READ: चाईबासा: शहादत दिवस पर पूर्व सांसद विजय सिंह सोय को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
लगातार जारी रहेगा अभियान
आद्रा मंडल द्वारा ऐसे सघन टिकट जांच अभियानों विभिन्न स्टेशनों पर निरंतर जारी है, ताकि रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवाएं प्रदान की जा सकें. आद्रा मंडल द्वारा ऐसे सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.
