पलामू : DDC ने DEGS व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनाने का दिया निर्देश

Palamu: पलामू जिले के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीईजीएस, ई-ऑफिस, यूआईडीएआई, एनआईसी...

Palamu: पलामू जिले के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीईजीएस, ई-ऑफिस, यूआईडीएआई, एनआईसी और आधार कार्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली. समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने जिले के सभी पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली तथा जहां भी नेटवर्क की समस्या है, उसे शीघ्र दूर करने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायत स्तर तक बेहतर इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है.

यह भी पढ़ें : खेतों में उतर कर DC सिमडेगा ने दफ्तर के बंजर आंगन को बनाया हरियाली की मिसाल, समाहरणालय बना रोल मॉडल

ई-गवर्नेंस से जुड़े बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा

बैठक में ई-ग्रंथालय, आईआरएडी सहित विभिन्न ई-गवर्नेंस से जुड़े बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी और इनके बेहतर संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस दौरान डीडीसी ने समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर जिले के सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत तथा पंजीकृत सभी बच्चों का आधार बनना आवश्यक है, ताकि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सके. इसके लिए दोनों विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाते हुए शत-प्रतिशत बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित करें. बैठक में सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणबीर सिंह, एडीआईओ प्रगति, जेएसएलपीएस के डीपीएम, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पंकज पांडेय, यूआईडी के डीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : शीश महल पर खर्च, कर्मचारियों का वेतन अटका- सरकार पर बरसे अविनाश वर्मा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *