पुरुलिया में चुनावी हुंकार के बाद रांची पहुंचेंगे अमित शाह, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

Ranchi: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार यानी 11 अप्रैल को राजधानी रांची पहुंचेंगे. वे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में...

Ranchi: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार यानी 11 अप्रैल को राजधानी रांची पहुंचेंगे. वे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर में रांची आएंगे.

Also Read: 3 साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों का होगा तबादला, ‘एक व्यक्ति-दो पद’ व्यवस्था पर भी रोक

संक्षिप्त प्रवास, नहीं कोई सार्वजनिक कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, अमित शाह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालने के बाद अपराह्न 3.00 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. हालांकि, इस दौरान राजधानी रांची में उनका कोई आधिकारिक या सार्वजनिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *