3 साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों का होगा तबादला, ‘एक व्यक्ति-दो पद’ व्यवस्था पर भी रोक

रांची: तीन साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों का तबादला साथ ही एक व्यक्ति-दो पद वाली व्यवस्था पर भी रोक लगेगी....

रांची: तीन साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों का तबादला साथ ही एक व्यक्ति-दो पद वाली व्यवस्था पर भी रोक लगेगी. झारखंड पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और कार्यकुशलता लाने के उद्देश्य से रांची सीआईडी एडीजी सह जोनल आईजी मनोज कौशिक ने कड़ा रुख अपनाया है.

आईजी ने रांची जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के लिए यह आदेश जारी किया है. कई जिलों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों और लिपिकों के तत्काल तबादले का निर्देश जारी किया गया है.

ALSO READ: सिद्धो-कान्हू जयंती पर बरहेट में उमड़ा जनसैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

प्रधान लिपिक, अकाउंटेंट और कैश ऑर्डली पर भी कार्रवाई

आईजी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कई जिलों में प्रधान लिपिक, अकाउंटेंट और कैश ऑर्डली तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही शाखा या कार्यालय में कार्यरत हैं.

लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापित रहने से कर्मचारियों में कार्य के प्रति गंभीरता कम हो जाती है. कई बार उनकी लापरवाही पकड़ में नहीं आती, जो प्रशासनिक दृष्टिकोण से उचित नहीं है.

पत्र में निर्देश दिया गया है कि जिन जिलों में प्रधान लिपिक, लेखापाल या कैश ऑर्डली एक ही स्थान पर तीन साल या उससे अधिक अवधि से कार्यरत हैं, उनका तत्काल स्थान परिवर्तन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही इसके अनुपालन की रिपोर्ट भी भेजने को कहा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *