Chatra: जिला पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ एक सफलता हासिल की है. ईटखोरी थाना क्षेत्र के नगवां स्थित एक मुर्गी फार्म में चल रही अवैध विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में बनी हुई शराब, स्पिरिट, रैपर, ढक्कन और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं.
Also Read: 3 साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों का होगा तबादला, ‘एक व्यक्ति-दो पद’ व्यवस्था पर भी रोक
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नौ अप्रैल अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे, नगवां निवासी बिनोद दांगी अपने साथियों मुन्ना दांगी और अभय सिंह के साथ मिलकर नगवां के बिहडियाटांड़ जंगल में स्थित अपने मुर्गी फार्म में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनाने और उसका व्यापार करने का काम कर रहा है.
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक छापेमारी दल का गठन किया और संबंधित स्थल पर दबिश दी. पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान मौके से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बनाई जा रही अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है. जिनमें।रॉयल स्टैग (404 बोतल), सिग्नेचर (20 बोतल), और रॉयल चैलेंजर (96 बोतल) सहित कुल भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब शामिल है.
