Pakur: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांदुपरता गांव में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
पत्थर से वार कर की गई बेरहमी से हत्या
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांदुपरता गांव में 22 वर्षीय महिला बैदी पहाड़ीन की उसके पति ने पत्थर से मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मृतका के पिता के बयान के आधार पर लिट्टीपाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया.
एसपी के निर्देश पर छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 23 वर्षीय अभियुक्त बेसगा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
