रांची: झारखंड में कोषागारों (ट्रेजरी) से अवैध निकासी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. हजारीबाग और बोकारो में सामने आए वित्तीय गबन के मामलों के बाद अब पलामू जिले में भी सरकारी राशि की निकासी में बड़ी गड़बड़ी के संकेत मिले हैं. इस खुलासे के बाद राज्य सरकार और वित्त विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है.
पलामू में गड़बड़ी के मिले पुख्ता संकेत:
जानकारी के अनुसार विभागीय सचिव ने पलामू के डीसी को एक आधिकारिक पत्र भेजकर कुछ संदिग्ध राशियों के भुगतान की ओर ध्यान आकर्षित किया है. प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि पलामू ट्रेजरी से किए गए कई भुगतान सचिव ने स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया यह मामला नियमों की अनदेखी और गलत मंशा से राशि निकालने का प्रतीत होता है, जिसकी अब जांच की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सूबे के वित्त विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. राज्य के सभी 33 कोषागारों की विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. झारखंड के सभी 24 जिलों के कोषागार इस जांच के दायरे में होंगे.निकासी और व्ययन अधिकारियों (DDO) के कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी.
