SIMDEGA: पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के सरखु टोली, जड़ा टोली नानेसेरा में बैल को लेकर हुआ आपसी विवाद देर रात हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.
जानिए पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार नुवेल कुल्लू और मारियानुस मिंज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इसी दौरान नुवेल कुल्लू द्वारा किए गए हमले में मारियानुस मिंज गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद घायल को परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल सिमडेगा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया.
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
इधर मृतक के परिजनों ने घटना को हत्या बताते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. मामले की सूचना पुलिस और गांव के मुखिया को दे दी गई है. पुलिस घटनास्थल की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
ALSO READ: सिद्धो-कान्हू जयंती पर बरहेट में उमड़ा जनसैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
