Saraikela: जिले के सिंहभूम महाविद्यालय, चांडिल में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा), झारखंड सरकार के अनुदान से निर्मित दो मंजिला नए भवन का उद्घाटन शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हुआ. कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.
विधायक ने किया लोकार्पण
विधायक सविता महतो ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा. उन्होंने आश्वस्त किया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के इस महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा.
Also Read: Breaking News: सिमडेगा कोषागार में वित्तीय भुगतान की जांच शुरू, प्रशासन अलर्ट मोड में
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण कदम
प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मु ने कहा कि नया भवन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे पठन-पाठन और प्रायोगिक कार्यों में काफी सहूलियत होगी.
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
समारोह में झामुमो केंद्रीय सदस्य चारूचांद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, सीनेट सदस्य डॉ. जे. के. सिंह, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, छात्र नेता सुदामा हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष धर्मु गोप, सुबोध सिंह मुंडा, विभीषण मछुआ, अंबिका रजक, राहुल वर्मा, मिलन तंतुबाई समेत कई गणमान्य लोग व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
