रांची : रांची में जारी विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन रामेश्वर उरांव और निर्मल महतो ने राज्य में हाथियों के बढ़ते हमलों का मुद्दा सदन में उठाया. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हाथियों के हमले की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इसके पीछे पर्यावरणीय बदलाव भी एक बड़ा कारण है. उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरण और वन्य जीवों के व्यवहार को ध्यान में रखते हुए सरकार सभी आक्रामक जंगली जानवरों से निपटने के लिए एक मजबूत एसओपी तैयार कर रही है.

Also Read : बजट सत्र: 39 डीएसपी की पोस्टिंग प्रक्रियाधीन, रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की मांग पर सरकार का जवाब
मुआवजा, त्वरित कार्रवाई और सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी घटना होगी वहां कम से कम समय में पदाधिकारियों की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी और वन विभाग को कड़े निर्देश दिए गए हैं. पिछले पांच वर्षों की घटनाओं का विश्लेषण कर ट्रेंड के आधार पर रणनीति बनाई जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत के अनुसार उचित मुआवजा देने में सरकार को कोई दिक्कत नहीं है और अवैध खनन जैसी गतिविधियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
