भारत स्काउट और गाइड सबच्चों का सर्वांगीण विकास संभव: डॉ ताराचंद

  लोहरदगा: समाहरणालय सभाकक्ष में भारत स्काउट एवं गाइड जिला समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. कुमार...

 

लोहरदगा: समाहरणालय सभाकक्ष में भारत स्काउट एवं गाइड जिला समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने की. इस दौरान संगठन की गतिविधियों और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

बैठक में जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन ने भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठन बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है.

जनजातीय बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने कहा कि स्काउट और गाइड बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है. उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को नए अवसर मिलेंगे और वे देश की विविधता को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे.

शिक्षकों के प्रशिक्षण पर दिया जोर

उपायुक्त ने विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण को जरूरी बताया. उन्होंने जिला स्तर पर बेसिक प्रशिक्षण कोर्स आयोजित करने और नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की बात कही. साथ ही विभागीय सहयोग का भी आश्वासन दिया.

ALSO READ:सरायकेला: गैस किल्लत के बीच ‘सुभाष स्वीट्स’ ने अपनाया बायो पेलेट चूल्हा, 40% तक सस्ता

विपरीत परिस्थितियों में निभाई अहम भूमिका

अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा ने कहा कि स्काउट गाइड की टीम ने चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों और अन्य आपात परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि यह संगठन सेवा भावना को बढ़ावा देता है और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ना चाहिए.

जिला स्तर पर कार्यालय खोलने की पहल

जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार ने विद्यालय स्तर पर स्काउटिंग की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि जिला स्तर पर भारत स्काउट एवं गाइड का कार्यालय उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी.

विद्यालयों में स्काउटिंग को बढ़ावा देने पर चर्चा

बैठक में कोषाध्यक्ष मुमताज अहमद, जिला ट्रेनर पुष्पा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे. इस दौरान स्काउट गाइड कार्यक्रमों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *