Click Here
Click Here

कोलकाता: अनिल कुमार जैन ने संभाला दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार

Kolkata : अनिल कुमार जैन ने 09 अप्रैल, 2026 को दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया....

Kolkata : अनिल कुमार जैन ने 09 अप्रैल, 2026 को दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया. पूर्व महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे. इसके बाद 01 अप्रैल से 09 अप्रैल, 2026 तक अपर महाप्रबंधक सुमित्रा मजूमदार ने अंतरिम व्यवस्था के तहत महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला. अनिल कुमार जैन इससे पहले उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर में प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. वे भारतीय रेल विद्युत इंजीनियर्स सेवा (IRSEE) के 1990 बैच के अधिकारी हैं और 1991 में भारतीय रेल सेवा में शामिल हुए. अपने कार्यकाल में श्री जैन 11 अगस्त, 2021 से 21 जुलाई, 2023 तक पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने भारतीय रेल के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दी हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे में महाप्रबंधक के रूप में उनकी नियुक्ति से जोन में परिचालन दक्षता, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के विस्तार को और गति मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : हर्षद मेहता केस और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर बनाया निशाना, बैंक मैनेजर तक से बात करने पर लगा दी थी पाबंदी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *