ट्रेज़री घोटाला: झारखंड और बिहार में आरोपी पुलिसकर्मियों की लगभग 10 करोड़ की संपतियों को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू

हजारीबाग: जिला प्रशासन ने ट्रेज़री घोटाला के प्रमुख आरोपी आरक्षी शम्भु कुमार की लगभग 10 करोड़ रूपये की संपत्ति को अटैच करने...

हजारीबाग: जिला प्रशासन ने ट्रेज़री घोटाला के प्रमुख आरोपी आरक्षी शम्भु कुमार की लगभग 10 करोड़ रूपये की संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कार्रवाई में सहयोग करने के लिए डीसी शशि कुमार ने गया के जिला दंडाधिकारी को भी पत्र लिखा है.

करोड़ो की हवेली बिना आवंटन के खासमहाल की जमीन पर

अभी तक की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हजारीबाग एसपी कोठी के पीछे आरक्षी शम्भु कुमार ने खास महाल की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया था. खास महाल के अधिकारी ने भी शंभू की इस अवैध कब्जे को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. यह जमीन खास महाल ने एक महिला को आवंटित किया था. सिर्फ जमीन की ही कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है.

ALSO READ: गुर्गों के पकड़ाने और एनकाउंटर के बाद भी जारी है राहुल दुबे गैंग का आतंक, पतरातु में चलवाई गोली 

ट्रेज़री घोटाला के तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी

इस बीच सूचना है कि जिला पुलिस ट्रेज़री घोटाला के तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी. पुलिस तीनों के रिश्तेदारों की सूची तैयार कर रही है जिनसे गहन पूछताछ की जाएगी.

घोटाले की रकम से रिश्तेदारों को भी किया उपकृत

जानकारी के मुताबिक आरक्षी शम्भु कुमार ने ट्रेज़री घोटाले से प्राप्त रकम से अपने कई निकटम रिश्तेदारों को भी उपकृत किया और उनके खाते में पैसे भेजे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *