कोडरमा की 71 प्रतिशत ODF Plus 5-स्टार उपलब्धि की सराहना, शेष गांवों के लिए समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

Koderma : रंजीता हेम्ब्रम, अभियान निदेशक और संयुक्त सचिव-सह-संयुक्त निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), झारखंड द्वारा कोडरमा जिले का भ्रमण किया गया....

ODF Plus 5

Koderma : रंजीता हेम्ब्रम, अभियान निदेशक और संयुक्त सचिव-सह-संयुक्त निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), झारखंड द्वारा कोडरमा जिले का भ्रमण किया गया. भ्रमण के दौरान उन्होंने पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल, कोडरमा की जिला टीम के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II के अंतर्गत जिले में संचालित योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा बैठक में बताया गया कि राज्य में ODF Plus 5-स्टार घोषित गांवों की औसत प्रगति लगभग 33 प्रतिशत है, जबकि कोडरमा जिले ने 71 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर राज्य के अग्रणी जिलों में अपना स्थान बनाया है.

अभियान निदेशक ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए अगस्त माह के दौरान शेष गांवों को भी ODF Plus 5-स्टार घोषित कराने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना के अनुरूप कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने ग्राम स्तर पर स्वच्छता और ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) से संबंधित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायत राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर बल दिया.

ODF Plus सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश

अभियान निदेशक ने निर्मित व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों के नियमित उपयोग और रख-रखाव के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने और शौचालय निर्माण से वंचित लाभुकों को स्वयं शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. साथ ही ODF Plus 5-स्टार घोषित गांवों के प्रथम और द्वितीय स्तर के सत्यापन कार्य में तेजी लाने को कहा. उन्होंने SLWM के अंतर्गत निर्मित सभी परिसंपत्तियों और योजनाओं की कार्यशीलता निरंतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. आगामी ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के लिए आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के साथ शामिल कराने का भी निर्देश दिया गया.

SWM Rules-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बैठक में SWM Rules, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप ग्राम स्तर पर आवश्यक स्वच्छता सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर चर्चा की गई. अभियान निदेशक ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड WASH समन्वयक, VBG, पंचायत राज विभाग के प्रतिनिधि सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

ग्रामीणों और जल सहियाओं के साथ स्वच्छता संवाद

समीक्षा बैठक के उपरांत ग्रामीणों और जल सहियाओं के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्वच्छता, घर और प्रतिष्ठान स्तर पर कचरे के पृथक्करण और ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई. ग्रामीणों से गीले और सूखे कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग रखने, स्वच्छता परिसंपत्तियों के उचित उपयोग और रख-रखाव और गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई.

Also Read : कोडरमा: मालगाड़ी की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति गंभीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *