Click Here
Click Here

गरीबों के हक पर डाका डालने वालों पर गिरी गाज, पलामू में 41 हजार से अधिक राशन कार्ड रद्द

Palamu: जिले में सरकारी योजनाओं के बंदरबांट को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम...

Palamu: जिले में सरकारी योजनाओं के बंदरबांट को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जन वितरण प्रणाली के तहत गरीबों के हक पर कथित रूप से डाका डाल रहे संपन्न लोगों को चिह्नित करते हुए प्रशासन ने 41,681 राशन कार्डों को रद्द कर दिया है.

पात्रता की शर्तों का उल्लंघन उजागर

यह कार्रवाई उन लोगों पर की गई है जो पात्रता की शर्तों को ताक पर रखकर लंबे समय से मुफ्त या सस्ते राशन का लाभ उठा रहे थे. जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: उत्पाद भर्ती परीक्षा पर फिर मंडराया संकट का साया, तमाड़ में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 100 से अधिक अभ्यर्थी हिरासत में

आयकर और वाहन मालिक भी सूची में शामिल

रद्द किए गए कार्डधारकों की सूची में ऐसे कई नाम शामिल हैं जो नियमित रूप से आयकर और जीएसटी का भुगतान कर रहे हैं. इतना ही नहीं, कई लाभुक ऐसे भी पाए गए जिनके घरों के बाहर चारपहिया वाहन खड़े थे, फिर भी वे सरकारी राशन का लाभ ले रहे थे.

आगे और सख्त कार्रवाई की संभावना

फिलहाल यह अभियान थमा नहीं है. जिला प्रशासन अभी 2.45 लाख से अधिक अन्य संदिग्ध कार्डों की सघन जांच कर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में रद्द होने वाले कार्डों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *