सिमडेगा: जिला के सदर थाना क्षेत्र के भट्ठीटोली मुहल्ले में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार भट्ठीटोली निवासी 18 वर्षीय फिरोज अंसारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
सुबह परिजनों ने देखा शव
बताया जा रहा है कि घटना का पता उस समय चला जब सुबह परिजनों की नजर उस पर पड़ी. परिजनों ने उसे फंदे से झूलता देखा, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. घटना की सूचना तत्काल सिमडेगा सदर थाना पुलिस को दी गई.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
Also Read: पाकुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवा की टक्कर से पिता की मौत, 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल
