चतरा : JPSC विवाद पर भाजयुमो का धरना, CBI जांच और CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग

Chatra : JPSC परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को चतरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के...

Chatra : JPSC परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को चतरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ ने की, जबकि संयोजक BJP जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह थे. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने JPSC मामले की CBI जांच कराने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की.

छात्रों के समर्थन में भाजयुमो का धरना

धरना को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ ने कहा कि झारखंड के छात्र अब जाग चुके हैं और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नीट परीक्षा मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था, उसी तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों को CID जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए पूरे मामले की CBI से जांच कराई जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों को भाजयुमो की ओर से पूर्ण समर्थन देने की बात कही.

JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर BJP-भाजयुमो एकजुट

कार्यक्रम संयोजक डॉ. मृत्युंजय सिंह ने कहा कि JPSC की विवादित परीक्षा को रद्द किया जाए और कथित रूप से अनियमित तरीके से मिली सभी नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए. उन्होंने भविष्य में JPSC की परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग भी उठाई. कार्यक्रम में BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम विलास सिंह, नवीन शाह, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, सागर साहू, कपिल कुमार दांगी, जिला मंत्री चंपा देवी, मनोज कुमार कुशवाहा, प्रेमचंद यादव, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप रावत, शिवकुमार चौबे, गुड्डू सिंह, बबलू सिंह, प्रदीप दांगी, अरविंद सिंह व खगेश्वर साहू समेत बड़ी संख्या में BJP और भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना पर JMM और हो समाज आमने-सामने, बाईपास चौक पर बढ़ा तनाव, पुलिस ने खाली कराया धरना स्थल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *