EXCLUSIVE: राजस्थान क्लर्क, नीट और यूपी सिपाही समेत पांच भर्ती परीक्षाओं में सॉल्वर व पेपर लीक करने का सरगना अतुल झारखंड उत्पाद विभाग परीक्षा में करने वाला था धांधली

  रांची: जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के रडगांव स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल में पुलिस ने शनिवार की देर रात उत्पाद सिपाही...

 

रांची: जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के रडगांव स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल में पुलिस ने शनिवार की देर रात उत्पाद सिपाही परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना पर एक जगह जमा 150 से अधिक युवकों को रांची पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है, वह चौंकाने वाला है. पुलिस के जांच में सामने आया है कि सॉल्वर और पेपर लीक गैंग का सरगना अतुल वत्स जो मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिला का घोसी थाना क्षेत्र स्थित बंधुगंज गांव का रहने वाला है. उसने झारखंड उत्पाद विभाग सिपाही परीक्षा में भी धांधली करने की साजिश रची थी. हालांकि रांची पुलिस ने इस मां सुबह पर पानी फेर दिया और सैकड़ो की संख्या में जुटे युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

 पांच भर्ती परीक्षा में सॉल्वर और पेपर लीक का सरगना है अतुल: 

– राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा: 2017

– नीट परीक्षा पेपर लीक: 2024

– कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा बिहार: 2024

-रिव्यू ऑफिसर, अस्सिटेंट रिव्यू ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा उत्तरप्रदेश: 2024

-उत्तरप्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा: 2024

 गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई:

रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी, कि तमाड़ इलाके में उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली करने की साजिश रची जा रही है. इस सूचना के बाद रांची पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर 150 से अधिक युवकों को रांची पुलिस ने हिरासत में लिया गया. सभी युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है. सभी को रांची के तमाड़ थाने में रखा गया. तमाड़ थाने के गेट को बंद कर दिया गया और रांची पुलिस के वरीय अधिकारी हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रहे है.

ALSO READ: एनटीपीसी CRPF जवान और ग्रामीणों में हुई झड़प, प्राथमिकी दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए अधिकांश युवक उत्पाद सिपाही की परीक्षा देने आए पहुंचे थे और एक जगह जमा होकर प्रश्न पत्र लिक किए जाने की बात कर रहे थे. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्पाद विभाग का प्रश्न पत्र लीक किया गया है और एक जगह जमा हुए अभ्यर्थियों के बीच वह जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा. सूचना यह भी थी कि ओरिजनल कैंडिडेट की जगह कुछ डुप्लीकेट उनकी जगह परीक्षा देंगे. हालांकि अभी तक दोनों ही मामलों की पुष्टि नहीं हो पाई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *