बंगाल फतह के लिए कांग्रेस ने झारखंड के रणबांकुरों पर जताया भरोसा, ऋषीकेश सिंह और अमृत सिंह बने स्टेट इलेक्शन कोऑर्डिनेटर

रांची: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. चुनावी अभियान को धार देने...

रांची: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. चुनावी अभियान को धार देने और संगठनात्मक तालमेल को सटीक बनाने के लिए पार्टी ने झारखंड के दो युवा और प्रखर नेताओं प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह और युवा कांग्रेस के लीगल सेल चेयरमैन अमृत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इन दोनों नेताओं को पश्चिम बंगाल में स्टेट इलेक्शन कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है.

क्या मिली है जिम्मेदारी?

ऋषीकेश और अमृत सिंह पर चुनावी अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट मूवमेंट के समन्वय के साथ-साथ वरिष्ठ पार्टी नेताओं के बीच बेहतर तालमेल बिठाने का अहम जिम्मा होगा. यह नियुक्ति पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की अनुशंसा पर की है, जो झारखंड के नेताओं की संगठनात्मक क्षमता पर आलाकमान के विश्वास को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत से मिलकर बोले डॉ. इरफान, यह दिल से दिल का रिश्ता है

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *