शराब घोटाला: नवीन केडिया की जमानत याचिका पर HC सख्त, केस डायरी तलब

Ranchi: शराब घोटाला मामले में बिरसा मुंडा कारागार में बंद नवीन केडिया ने झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है....

Ranchi: शराब घोटाला मामले में बिरसा मुंडा कारागार में बंद नवीन केडिया ने झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ ने केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. साथ ही एसीबी को केस स्टेटस से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है.

12 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

दरअसल नवीन केडिया को 12 मार्च को एसीबी ने गिरफ्तार किया था. गोवा कोर्ट से ट्रांजिट बेल मिलने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रक्रिया चल रही थी, हालांकि अंततः उन्हें रांची से ही गिरफ्तार किया गया.

ALSO READ: पलामू में हवाई सेवा की उड़ान में ‘राज्य सरकार’ बनी बाधा: सांसद बीडी राम

निम्न गुणवत्ता की शराब आपूर्ति का आरोप

नवीन केडिया पर पूर्व उत्पाद नीति के दौरान झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति का आरोप है. इससे पहले उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था. अब नियमित जमानत को लेकर दायर याचिका पर कोर्ट ने केस डायरी तलब कर आगे की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *