डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन अंतिम दौर में, तीसरी मेरिट सूची जारी

Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है....

_Dr. Shyama Prasad Mukherjee University
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय

Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. विश्वविद्यालय ने पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी औपबंधिक प्रवेश सूची जारी कर दी है. इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों का 31 जुलाई से 2 अगस्त तक संबंधित विभागों में काउंसलिंग के माध्यम से नामांकन होगा. छात्रों को तय तिथि पर सभी मूल प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ विभाग में उपस्थित होना होगा.

रविवार को भी नामांकन प्रक्रिया रहेगी जारी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए 2 अगस्त (रविवार) को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी. अवकाश होने के बावजूद शिक्षक और कर्मचारी प्रवेश कार्य में लगे रहेंगे. इसके बाद 3 और 4 अगस्त को खेल और रक्षा (डिफेंस) श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा.

विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुविधा के लिए सभी पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की नई शुल्क सूची भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है. छात्रों से अपील की गई है, कि वे तय समय पर दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी करें.

यह भी पढ़ें: गुमला: हथियारबंद लोगों ने जलापूर्ति योजना का काम कराया बंद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *