Chaibasa: जनता दल (यूनाइटेड) पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा ने झारखंड सरकार से लघु सिंचाई विभाग प्रमंडल, चाईबासा में वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित अभियंताओं का तत्काल स्थानांतरण कराने तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार, विभाग में कई कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता अनिल कुमार वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं. सोनू कुमार (वर्ष 2016 से), सुजीत कुमार (वर्ष 2016 से), अमित कुमार (वर्ष 2016 से चाईबासा में लंबे समय से पदस्थापित हैं. उन्होंने कहा कि सहायक अभियंताओं का भी लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापन बना हुआ है, जिससे विभाग की स्थानांतरण नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
एक ही स्थान पर अधिकारी या अभियंता का पदस्थापित रहना उचित नहीं
जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा ने कहा, कि “यह स्थानांतरण नीति की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न है. किसी भी अधिकारी या अभियंता का 10 से 13 वर्षों तक एक ही स्थान पर पदस्थापित रहना प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है. सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए वर्षों से जमे अभियंताओं का तत्काल स्थानांतरण करना चाहिए. प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है.”

सभी विभागों में स्थानांतरण नीति का समान रूप से पालन सुनिश्चित करे राज्य सरकार
जिला अध्यक्ष ने आगे कहा, कि “राज्य सरकार सभी विभागों में स्थानांतरण नीति का समान रूप से पालन सुनिश्चित करे. यदि सरकार इस गंभीर मामले को अनदेखा करती है और वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों का स्थानांतरण नहीं करती है, तो जनता दल (यूनाइटेड) जनहित में चरणबद्ध आंदोलन करेगा. जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और संबंधित विभाग की होगी.” विश्राम मुंडा ने मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभागीय मंत्री से अविलंब हस्तक्षेप कर पूरे मामले की जांच कराने, वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अभियंताओं एवं पदाधिकारियों का स्थानांतरण सुनिश्चित करने तथा विभाग में पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने की मांग की.
यह भी पढ़ें: अब सिर्फ फिंगरप्रिंट नहीं, खास मामलों में OTP से भी लगेगी शिक्षकों की हाजिरी
