JSSC अभ्यर्थियों के लिए राहत, इंटर स्तरीय भर्ती का आवेदन फिर से होगा शुरू, नई तारीखें जारी

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. तकनीकी बदलाव के कारण आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की नई समय-सारिणी जारी कर दी है. नई व्यवस्था के अनुसार, अब ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 4 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकेंगे.

6 से 8 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो 

आयोग ने बताया कि आवेदन शुल्क जमा करने, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने तथा आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 तय की गई है. अगर आवेदन भरने के दौरान कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का भी मौका मिलेगा. इसके लिए 6 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी.

सभी जरूरी और वैध प्रमाण-पत्र रखें तैयार

JSSC ने अभ्यर्थियों से कहा है कि आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, स्थानीय निवासी और अन्य पात्रता संबंधी सभी नियमों को अच्छी तरह पढ़ लें. साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी जरूरी और वैध प्रमाण-पत्र तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन अंतिम दौर में, तीसरी मेरिट सूची जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *