चतरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के अफीम और डोडा बरामद

Chatra: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही हैं. इसी अभियान के...

Chatra: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही हैं. इसी अभियान के दौरान कुन्दा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुन्दा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और उससे जुड़े प्रतिबंधित नशे की खेप बरामद की गई है.

छापेमारी और बरामदगी का खुलासा

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ज्ञानी गंझू के घर पर छापा मारा, जहां से बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं.

Also Read: झारखंड एक्साइज कांस्टेबल परीक्षाः AAP ने राज्यपाल से की CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग

बरामद सामग्री और कीमत

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 840 ग्राम अवैध अफीम, 3 क्विंटल 15 किलो डोडा, 35 किलो पोस्ता दाना समेत अफीम उत्पादन में प्रयुक्त कई उपकरण जब्त किए. एसपी के अनुसार बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है. मौके से अफीम उत्पादन में प्रयुक्त मोटर पंप, दो सेक्शन पाइप, एक बंडल फीता पाइप और एक कीटनाशक स्प्रे मशीन भी जब्त की गई है, जिनका उपयोग अवैध अफीम की खेती में किया जा रहा था.

SP की सख्त चेतावनी

एसपी ने सख्त लहजे में कहा है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा. ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस लगातार अभियान चलाकर ऐसे तत्वों पर नकेल कस रही है.

टीम की भूमिका

उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्रवाई में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा कुन्दा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, एसआई श्रीकांत पाण्डेय समेत कुन्दा और एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *