DHANBAD: सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा ईजे महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर सोमवार को अचानक फायरिंग और हिंसक हमले से इलाके में हड़कंप मच गया. नकाबपोश अपराधियों ने ऑफिस के मुख्य गेट के पास चार राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी.
जानिए क्या था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के सचिव गफ्फार अंसारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे थे. बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, पहले से घात लगाए अपराधियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया.
घटनास्थल पर सूचना पाकर पुलिस पहुंची
हमले के दौरान मौके पर खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. अचानक हुई फायरिंग और मारपीट से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई.घटना की सूचना मिलते ही भौंरा ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी हमलावर फरार हो गए.
