Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह नगर निकाय चुनाव: प्रचार थमा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गिरीडीह: नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चुनाव प्रचार पूरी तरह समाप्त हो चुका...

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते उपायुक्त रामनिवास यादव व अन्य अधिकारी

गिरीडीह: नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चुनाव प्रचार पूरी तरह समाप्त हो चुका है और सभी प्रत्याशियों के बैनर-पोस्टर हटाए लिए गए हैं. नगर निकाय क्षेत्र में कुल 1,77,732 मतदाता हैं तथा 137 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.  मतदान सुबह से शाम 5 बजे तक होगा.

48 घंटे पहले से सार्वजनिक प्रचार-प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध

उपायुक्त ने कहा कि मतदान से 48 घंटे पहले से सार्वजनिक प्रचार-प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा. हालांकि प्रत्याशी घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क कर सकते हैं. नगरनिगम क्षेत्रों में पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने और ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर रोक रहेगी.  सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.

सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती

इसी कड़ी में गिरिडीह की एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. जिला पुलिस बल के साथ-साथ अतिरिक्त जवानों को भी लगाया गया है. संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके.  उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसके अलावा, उत्पाद विभाग द्वारा नगर निगम क्षेत्र और उससे जुड़े सभी शराब दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *