Click Here
Click Here
Click Here

JAC ने छात्रों को दी बड़ी राहत, प्रमाण पत्रों में सुधार के लिए तीन महीने और मिलेगा समय

Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार कराने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है....

JAC
JAC

Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार कराने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है. अब छात्र-छात्राएं अपने शैक्षणिक दस्तावेजों में आवश्यक संशोधन के लिए 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. पहले इसके लिए अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित थी.

किन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

परिषद की ओर से जारी निर्णय के अनुसार यह सुविधा प्रारंभ से लेकर वर्ष 2024 तक आयोजित सभी JAC परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए लागू होगी. इसके तहत पंजीयन रसीद, प्रवेश पत्र, अंकपत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और मूल प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि या अन्य स्वीकृत त्रुटियों के सुधार के लिए आवेदन किया जा सकेगा.

इन दस्तावेजों में कराया जा सकेगा सुधार

JAC ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेजों के अलावा न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष तैयार शपथ पत्र (एफिडेविट) जमा करना अनिवार्य रहेगा. बिना आवश्यक दस्तावेजों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

Read Also: कोडरमा में भाजपा का आपातकाल संगोष्ठी आयोजित, लोकतंत्र सेनानियों को किया नमन 

एफिडेविट सहित जरूरी दस्तावेज अनिवार्य

परिषद ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि जिनके प्रमाण पत्रों में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें. परिषद का कहना है कि कई वर्षों बाद प्रमाण पत्रों में संशोधन कराने के मामलों में दस्तावेजों के पहले से उपयोग में आ जाने के कारण अनावश्यक जटिलताएं पैदा हो सकती हैं. ऐसे में समय रहते सुधार कराना विद्यार्थियों के हित में होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *