Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में BJP का आपातकाल संगोष्ठी आयोजित, लोकतंत्र सेनानियों को किया नमन

Koderma : भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला कोडरमा के तत्वावधान में झुमरी तिलैया स्थित विवेक विला में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के...

Salute to the fighters of democracy

Koderma : भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला कोडरमा के तत्वावधान में झुमरी तिलैया स्थित विवेक विला में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक सुभाष मोदी ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा जयप्रकाश अमर रहें के नारों के साथ हुई.

अधिकारों की रक्षा के प्रति समाज हमेशा जागरूक रहे

इस अवसर पर आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान मीसा (MISA) के तहत जेल भेजे गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था. उस समय संविधान की मूल भावना पर आघात किया गया, नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ और लोकतंत्र की आवाज़ उठाने वाले नेताओं को जेलों में डाल दिया गया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा. विशिष्ट अतिथि एवं आपातकाल के दौरान मीसा के तहत बंद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को आपातकाल के दौर की सच्चाई से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों की रक्षा के प्रति समाज हमेशा जागरूक रहे.

लोकतंत्र की रक्षा जरूरी, आपातकाल पर भाजपा का बयान

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता की सबसे बड़ी शक्ति है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि आपातकाल केवल एक राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर किया गया सबसे बड़ा हमला था. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है. साथ ही कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय यादव एवं नरेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला मंत्री अनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष उमेश सिंह, डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, लोकतंत्र सेनानी विष्णु बरणवाल, सुभाष जैन, नंदकिशोर मोदी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : 18 से 27 अगस्त तक बोकारो में होगा राष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट, उतरेंगे देश के दिग्गज धनुर्धर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *