Click Here
Click Here
Click Here

मुहर्रम पर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में रैफ तैनात

Ranchi: मुहर्रम को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. शहर के संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख...

Muharram
Tight security arrangements in capital Ranchi for Muharram

Ranchi: मुहर्रम को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. शहर के संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) तथा रेपिड एक्शन पुलिस (RAP) के जवानों की तैनाती की गई है. इसके अलावा ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी पूरे शहर की निगरानी की जा रही है. मुहर्रम के दौरान बनाए गए सभी अखाड़ों और जुलूस मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं.

पुलिस ने अखाड़ा संचालकों से लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम की आवाज निर्धारित सीमा में रखने की अपील की है, ताकि बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी न हो. साथ ही स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है.

वरिष्ठ अधिकारी कर रहे निगरानी

पूरे सुरक्षा प्रबंध की निगरानी रांची के एसएसपी राकेश रंजन कर रहे हैं. उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह भी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर विशेष नजर

मुहर्रम के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की तकनीकी टीम की विशेष नजर है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट के जरिए शांति व्यवस्था प्रभावित न हो. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा करने से बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें.

ALSO READ: 18 से 27 अगस्त तक बोकारो में होगा राष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट, उतरेंगे देश के दिग्गज धनुर्धर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *