गुमला : केसीसी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश. उपायुक्त ने कहा- 2 सप्ताह में लंबित कार्य को करें पूरा

Gumla: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कृषि, केसीसी, ऋण माफी, फसल राहत योजना, सूखा राहत योजना, उद्योग विभाग, बीज एवं खाद वितरण, सहकारिता...

Gumla: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कृषि, केसीसी, ऋण माफी, फसल राहत योजना, सूखा राहत योजना, उद्योग विभाग, बीज एवं खाद वितरण, सहकारिता विभाग तथा स्वयं सहायता समूह (SHG) से संबंधित योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक की. बैठक में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) की प्रगति की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने बताया कि जनवरी माह के लिए 1000 केसीसी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 800 केसीसी ही पूरे किए गए हैं. इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीसी ने सभी लंबित कार्यों को आगामी दो सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही सभी एटीएम/बीटीएम को अधिक से अधिक किसानों का केसीसी फॉर्म भरवाने के लिए सक्रिय रहने को कहा, ताकि लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें : झारखंड: 15 आइएएस अफसरों को मिली प्रोन्नति

योजनाओं से अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ा जाए : डीसी

पशुपालन विभाग द्वारा केसीसी के अंतर्गत अग्रसारित 109 आवेदनों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित बैंकों को निर्देशित किया कि वे इन आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें. बैठक में स्वयं सहायता समूह (SHG), पीएमईजीपी (PMEGP) एवं पीएमएफएमई (PMFME) योजनाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं से अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ा जाए. वहीं कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान केसीसी एवं सॉयल हेल्थ कार्ड के लिए एटीएम/बीटीएम को अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए. साथ ही फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को आच्छादित करने पर बल दिया गया.

यह भी पढ़ें : सीआईएसएफ मुख्यालय का बड़ा एक्शन: कोयलांचल में भ्रष्टाचार पर प्रहार, 9 अधिकारी व जवानों का तबादला

धान उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

सहकारिता विभाग की समीक्षा में सभी लैम्प्स (LAMPS) के माध्यम से धान उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए. इसके अतिरिक्त चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने बैठक के अंत में सभी विभागों को लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, LDM गुमला, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *