Ranchi: भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. डी. सुधाकर रावने सोमवार को आधिकारिक रूप से ओडिशा क्षेत्र के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है. भुवनेश्वर स्थित आयकर भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली. ओडिशा क्षेत्र का नियमित कार्यभार संभालने के साथ-साथ, डॉ. राव ने बिहार और झारखंड क्षेत्र के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी ग्रहण किया है. यह कदम उनके व्यापक अनुभव और प्रशासनिक कुशलता को देखते हुए लिया गया है, जिससे पूर्वी भारत के इन प्रमुख राज्यों में प्रत्यक्ष कर प्रशासन में बेहतर समन्वय की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : चार राज्यों में किसान कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त, झारखंड में सुभाष बने अध्यक्ष
