रांची: तपोवन मंदिर बनेगा भव्य धाम, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

रांची: आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात...

Tapovan temple
तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांची: आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान समिति ने मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्य की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उन्हें स्थल का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया.

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान मंदिर निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि तपोवन मंदिर न केवल आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि रांची की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर भी है. इस कारण इसके संरक्षण और विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है.

मंदिर के रिनोवेशन कार्य में राज्य सरकार करेगी सहयोग

हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन कार्य में राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का भी समुचित प्रबंध किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तपोवन मंदिर को इस तरह विकसित किया जाना चाहिए, कि यह देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने. उन्होंने इस परियोजना को राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया.

मंदिर नवनिर्माण समिति ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी, कि मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वर्तमान में फाउंडेशन तक का कार्य पूर्ण हो चुका है और आगे का निर्माण कार्य तेजी से जारी है. समिति ने यह भी बताया कि मंदिर का डिजाइन अयोध्या के भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है, जिससे इसकी संरचना और भव्यता को विशेष पहचान मिले.

यह भी पढें: रांची में जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *