Palamu: प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन, पलामू में आयोजित शोक सभा में चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया. प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि पलामू के जाने-माने और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा लंबे समय से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी सरलता, अनुभव तथा मरीजों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे. डॉ. ओझा न सिर्फ एक कुशल डॉक्टर थे, बल्कि एक संवेदनशील और मानवीय व्यक्तित्व के धनी भी थे. उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया. गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहते थे, जिस कारण समाज के हर वर्ग में उनकी गहरी पकड़ और सम्मान था.
यह भी पढ़ें : रांची: तपोवन मंदिर बनेगा भव्य धाम, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान
सटीक इलाज के लिए जाने जाते थे डॉक्टर विश्वनाथ ओझा
स्थानीय लोगों के अनुसार, वे वर्षों से मेदिनीनगर में चिकित्सा सेवा दे रहे थे और अपनी सटीक इलाज पद्धति तथा व्यवहार कुशलता के कारण लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे. उनके निधन से चिकित्सा जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है. इस शोक सभा मे एसोसिएशन के सचिव मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, इस्लाम रजा, डॉ चंदन, डॉ अमित, डॉ राहुल तथा आशी केयर अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें : डॉ. डी. सुधाकर राव को मिला झारखंड आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
